छत्तीसगढ़

CG IPS Postings ब्रेकिंग : आईपीएस एस.सी द्विवेदी को एफएसएल के डायरेक्टर के अतिरिक्त प्रभार से किया गया मुक्त, जानिए किसे मिला प्रभार…देखें आदेश…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) रायपुर के संचालक के अतिरिक्त प्रभार से सेवा निवृत्त आईपीएस अफसर एस.सी द्विवेदी को मुक्त किया गया है। साथ ही यह प्रभार पीएचक्यू में पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अंकित कुमार गर्ग को एफएसएल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस बाबत छत्तीसगढ़ गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुवे ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि पूर्व आईपीएस एस.सी द्विवेदी को सेवा निवृत्त के बाद राज्य सरकार ने उन्हें एक साल के लिए एक्सटेंशन दिया था। उन्हें एफएसएल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। उनका एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एफएसएल के संचालक का पद खाली हो चुका था। अब इस पद पर IPS अंकित कुमार गर्ग को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button