छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ जिला बस्तर के चुनाव में दीपलता उइके अध्यक्ष तथा रिंकू पाण्डेय सचिव व संध्या सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित…

छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ जिला बस्तर के चुनाव में दीपलता उइके अध्यक्ष तथा रिंकू पाण्डेय सचिव व संध्या सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित…

जगदलपुर। बस्तर में महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक की एकता को मजबूती देने के लिए बस्तर जिले में कार्यरत महिला पर्यवेक्षकों ने दिनांक 26 जून 2026 को स्थानीय कर्मचारी भवन कलेक्ट्रेट रोड जगदलपुर में निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र श्रीवास्तव अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय चौहान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बस्तर एवं मोतीलाल वर्मा अध्यक्ष वाहन चालक संघ जिला बस्तर के समक्ष महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ जिला बस्तर का चुनाव हुआ।

महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ जिला अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी क्रमश १. नीता पांडे २. दीपलता उइके का नाम प्रस्तावित हुआ।उसके पश्चात नीता पांडे ने बस्तर जिले में महिला पर्यवेक्षकों की एकता को मजबूती देने के लिए संगठन हित में श्रीमती दीपलता उइके के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया।इस प्रकार केवल एक प्रत्याशी शेष रहने के फलस्वरूप निर्वाचन अधिकारी ने श्रीमती दीपलता उइके को अध्यक्ष घोषित किया।व सचिव पद के लिए श्रीमती रिंकू पांडे तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती संध्या सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष दीपलता उइके ने उपस्थित महिला पर्यवेक्षकों को संबोधित कर हुए कहा की हम सभी मिलकर संगठन को और मज़बूत करेंगे तथा महिला पर्यवेक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने के प्रयास करेंगे।

छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक संघ जिला बस्तर के चुनाव प्रक्रिया में बस्तर जिले में कार्यरत बड़ी संख्या में महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button