छत्तीसगढ़

CG – बदल रहा है सोन हाई स्कूल” प्रिंसिपल धनंजय पाण्डेय के नेतृत्व में अनुशासन और संस्कार की नई मिसाल पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//कभी सुर्खियों में विवादों को लेकर रहने वाला शासकीय हाई स्कूल सोन अब अनुशासन, शिक्षा और संस्कारों के लिए चर्चा में है। स्कूल में जब से प्राचार्य धनंजय पाण्डेय ने दायित्व संभाला है, तब से स्कूल की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

पहले यहां समय पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कई बार खबरें आती थीं। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदली है। सभी शिक्षक समय पर स्कूल पहुंच रहे हैं। जो शिक्षक अनुपस्थित होते हैं, उन्हें दूसरे दिन नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाता है। इसी सख्ती और निगरानी का असर है कि अब सोन संकुल के सभी शिक्षक टाइम-टू-टाइम स्कूल पहुंच रहे हैं और बच्चों की उपस्थिति भी लगातार बढ़ रही है।

बिलासपुर जिले का सोन एकमात्र ऐसा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल है जहां रोजाना की प्रार्थना सभा तबला और हरमोनियम के साथ होती है। संस्कार और अनुशासन से भरी यह प्रार्थना सभा क्षेत्र के सभी गांव वालों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यहाँ प्रिंसिपल के प्रयासों से संगीत क्लास की भी शुरुआत अभी अभी हुआ है जिसमे बच्चे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहें हैँ इसके अलावा यहाँ वर्षो से लटकी एनएसएस की मांग भी अब पूरी हो गई हैँ।

स्कूल में हुए इस बदलाव से बच्चों के पालक भी बेहद प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाई और संस्कार दोनों के लिए एक बेहतर माहौल मिल रहा है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि सही नेतृत्व से कैसे एक सरकारी स्कूल की दिशा बदली जा सकती है, इसका उदाहरण सोन हाई स्कूल बन गया है।

Related Articles

Back to top button