छत्तीसगढ़

CG -अस्पताल में बाथरूम के बाहर लटकी मिली मरीज की लाश, हत्या या फिर….मचा हड़कंप….जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर एक मरीज का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि फंदा पैंट से बनाया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय नारद लहरे, निवासी भिखामपुरा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नारद लहरे पीलिया से पीड़ित थे और करीब दो दिन पहले इलाज के लिए लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नारद लहरे ने अपनी फूल पैंट से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अस्पताल परिसर में शव मिलने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से चक्रधर नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button