छत्तीसगढ़

CG – बुढ़ीखार में सेवा संकल्प अभियान के तहत जला आशीर्वाद दीप, बारिश में भी दिखा उत्साह पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//सेवा संकल्प अभियान के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में संध्याकालीन आशीर्वाद दीप जलाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य काशीराम रजक एवं प्रधान पाठक बीरबल प्रसाद थवाईत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों एवं पंचगणों ने भी आशीर्वाद दीप जलाया। बारिश होने के बावजूद”दीप ज्योति परम ज्योति, दीप ज्योति जनार्दन। दीपो हरतु में पापं, दीप ज्योति नमस्तुते।” मंत्र के साथ बड़े ही उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम के लिए तिथिवार जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंप दी गई है। जिसके अनुसार दिनांक 18/09/2026 को शाला स्तर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं 19/09/2026 शनिवार को संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी,जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

आज के कार्यक्रम में श्रीमती मिथिला थवाईत, सत्या थवाईत, श्यामंता थवाईत, देव कुमारी रजवार, शैल सोनी, शशि, भरत थवाईत, सुनील थवाईत, जैतपुर समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, अभिषेक खूंटे, मिथिलेश कुमार सोनी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button