छत्तीसगढ़

CG – अमरकंटक रूट पर जाम कंचनपुर-मंझवानी के बीच फंसा ट्रक कई किलोमीटर लंबी लाइन, हजारों यात्री परेशान प्रशासन अनजान पढ़े पूरी ख़बर

गौरैला पेंड्रा मरवाही//अमरकंटक जाने वाले मुख्य मार्ग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कंचनपुर और मंझवानी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास एक ट्रक फंस गया। ट्रक के फंसते ही दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

घंटों से रुका आवागमन…

हादसे के बाद न सिर्फ मालवाहक गाड़ियां बल्कि कई यात्री बसें भी जाम में फंस गईं। रोड बंद होने से दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। निर्माणाधीन पुल के पास सड़क सकरी होने के कारण ट्रक को निकालने में काफी दिक्कत आ रही है।

इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों ग्रामीण और यात्री रोड खुलने का इंतजार कर रहे हैं। स्कूली बच्चे, मरीज और दफ्तर जाने वाले लोग भी घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।

स्थानीय लोगों में आक्रोश…

लगातार जाम की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है और वैकल्पिक मार्ग की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हर छोटे हादसे पर पूरा रूट घंटों के लिए ठप हो जाता है।

हालांकि प्रशासन और पुलिस मौके पर अब तक नहीं पहुंची ट्रक को हटाने और यातायात सुचारू करने का प्रयास शुरू नहीं हुआ हैँ औऱ कब तक रोड खुलेगी इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है छोटी गाड़ियां रिष्क उठा कर निकल रही हैँ।

Related Articles

Back to top button