आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
मेष- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. मन अस्थिर रहेगा. दृढ़ निश्चयी नहीं होने से आप किसी भी तरह का कोई निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य स्थगित रखने पड़ेंगे. नौकरी और व्यापार में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा. नए काम की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे. समान विचारों के व्यक्तियों से बहस हो सकती है. किसी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. साहित्य लेखन के लिए दिन अनुकूल है.
वृषभ- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. हाथ में आया हुआ अवसर कन्फ्यूजन के कारण आप गंवा सकते हैं और उसका लाभ नहीं ले पाएंगे. आज बहुत से विचार आपको परेशान करेंगे. जल्दबाजी में आपका काम बिगड़ सकता है. आज कोई भी नया काम शुरू करना आपके हित में नहीं है. वाद-विवाद या चर्चा में आप जिद्दी बने रहेंगे. इससे आप नुकसान में जा सकते हैं. भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा, हालांकि दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा है, लेकिन आज पूरे दिन किसी भी तरह के नए काम में हाथ नहीं डालें.
मिथुन- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा. स्वादिष्ट भोजन, सुंदर वस्त्र और आभूषण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में गुजरेगा. दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और आयोजनों के लिए दिन अनुकूल है. खर्च अधिक होगा, इसलिए उस पर संयम रखें. आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है.
कर्क- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज आप मन में खिन्नता और भय का अनुभव करेंगे. परिवार में मतभेद होने से परिवार का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा. मन में किसी बात की दुविधा रहेगी. आप मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे. वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मतभेद हो सकता है. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. आज अत्यधिक खर्च हो सकता है. मानहानि हो सकती है, अतः सावधान रहें. जल्दबाजी से आपको नुकसान हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी दिक्कत आ सकती है.
सिंह- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज अनिर्णय की स्थिति रह सकती है. आप मिले हुए मौकों का फायदा नहीं उठा सकेंगे. विचारों में ही आपका मन अटका रहेगा. दोस्तों और खासकर महिला मित्रों से आपको लाभ मिलेगा. व्यापार में फायदा होगा. संतान के संबंध में चिंता रह सकती है. अच्छा भोजन प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ विचारों का तालमेल रखना मुश्किल होगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा.
कन्या- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. आप सफलतापूर्वक नए काम कर सकेंगे. व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायी है. पदोन्नति की संभावना है. कार्यस्थल पर आपको कोई नया काम मिल सकता है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा. परिवार में भी प्यार रहेगा. पिता से लाभ के संकेत हैं.
तुला- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज कार्यस्थल पर आपको अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. व्यवसाय में परेशानी खड़ी हो सकती है. संतान के प्रति चिंता होगी. दूर की यात्रा का आयोजन होगा. धार्मिक यात्रा के भी योग हैं. लेखन और साहित्य सृजन कर सकेंगे. आज विरोधियों के साथ विवाद टालें. जीवनसाथी के विचारों का भी सम्मान करें, अन्यथा आपके बीच मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको नुकसान में डाल सकती है.
वृश्चिक- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. कफ, सांस में तकलीफ या पेट दर्द की परेशानी हो सकती है. आज मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे. किसी बात की चिंता लगी रहेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. किसी भी अनैतिक और सरकार विरोधी काम से दूर रहें, अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. पानी वाली जगह से दूर रहें. आज ज्यादा खर्च होने से आपको परेशानी हो सकती है. व्यापारियों को लाभ के लिए अतिरिक्त मेहनत करना होगी.
धनु- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज बौद्धिक और तार्किक विचारों से आप कठिन काम भी आसानी से बना पाएंगे. सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ मुलाकात होगी. उनके साथ घूमने- फिरने या मनोरंजन स्थल की यात्रा करने के योग हैं. अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों संग अच्छा लगेगा. पार्टनरशिप के काम में आपको फायदा होगा.
मकर- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज आपके व्यापार का विकास होगा. आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है. पैसे का लेनदेन सरल होगा. परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा. सहकर्मियों तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. विरोधियों को पराजित करने में कामयाब होंगे, हालांकि कानूनी मामलों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. परिजनों के साथ विवाद टालें.
कुंभ- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. चिंतित रहने के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना ही हितकर होगा. यात्रा में परेशानी हो सकती है. निर्धारित काम पूरा नहीं होने से आपको काफी निराशा होगी. मन अशांत रहेगा. पेट दर्द सताएगा. संतान की बीमारी या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी. आज आपको केवल अपना काम करना चाहिए. दूसरों की मदद के इंतजार में काम अधूरा रह सकता है. प्रेम जीवन में आगे बढ़ने की जल्दबाजी नहीं करें.
मीन- 09 अगस्त, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. रिश्तेदारों तथा मित्रों से वाद-विवाद हो सकता है. कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थितियों के कारण आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. किसी भी तरह के दस्तावेजी काम के प्रति सावधानी बरतें. मानहानि होने की आशंका रहेगी. कार्यस्थल पर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए.
