छत्तीसगढ़

CG- जेई और लाइनमेन गिरफ्तार : ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए जेई और लाइनमेन, कार्रवाई से मचा हड़कंप……

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 एचपी मोटर कनेक्शन देने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

शिकायतकर्ता से अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने पर एसीबी ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 9 हजार 500 देकर कार्यालय भेजा। जैसे ही कनिष्ठ अभियंता और लाइनमैन ने रकम ली, एसीबी की टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button