Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG JOB अलर्ट : नौकरी का शानदार मौका, योग आयोग में निकली बंपर पदों पर भर्ती, इतने पदों पर प्रशिक्षकों व विशेषज्ञों के पदों पर आवेदन आमंत्रित, देखें डिटेल…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका है। छात्रावास, आश्रमों में अस्थायी पदों पर योग प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। अस्थायी सेवा के लिए कुल 108 योग प्रशिक्षकों तथा 03 योग विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रायपुर की वेबसाइट तथा दिए गए लिंक https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।

कार्यालय छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा विभिन्न छात्रावास/आश्रमों में अस्थायी सेवा के लिए कुल 108 योग प्रशिक्षकों तथा 03 योग विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त भर्ती दैनिक मानदेय पर की जानी है।

इच्छुक आवेदक अपने अर्हताधारी योग प्रमाणपत्र/प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां पंजीकृत डाक के माध्यम से योग भवन, मकान क्रमांक 184, गृह निर्माण मंडल आवासीय कॉलोनी, धरमपुरा, रायपुर 492015 पर भेज सकते हैं। आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025, समय सायं 05.30 बजे निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालय समय में +91-8839154331 एवं +91-6264203351 पर संपर्क कर सकते हैं।

छात्रावास/आश्रमों की सूची, योग प्रशिक्षक/योग विशेषज्ञों के लिए वांछित अहर्ता एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रायपुर की वेबसाइट तथा दिए गए लिंक https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। संबंधित जानकारी का अवलोकन जिला बीजापुर कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button