छत्तीसगढ़

CG JOB अलर्ट : नौकरी का शानदार मौका, 250 पदों पर सीधी भर्ती, इतनी होगी सैलरी, देखें डिटेल……

जगदलपुर। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के तत्वावधान में बुधवार 15 जुलाई को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास स्थित लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में आयोजित होगा, जहां निजी क्षेत्र की पांच प्रमुख कंपनियां लगभग 250 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेंगी।

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आवेदकों के पास 10वीं, 12वीं, स्नातक या डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। मेले के दौरान इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन, ऑफिस असिस्टेंट, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और वेटर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर 7 हजार रुपये से लेकर 26 हजार 800 रुपये प्रति माह तक का वेतनमान दिया जाएगा।

इस रोजगार मेले में इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इस मेले में भाग लेने के लिए सबसे पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिन आवेदकों ने पोर्टल पर सफलतापूर्वक अपना पंजीयन कर लिया है, वे 15 जुलाई को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना मोबाइल फोन लेकर लाईवलीहुड कॉलेज में उपस्थित हो सकते हैं।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या पूछताछ के लिए आवेदक कार्यालय के दूरभाष नंबर 07782-264376 या ईमेल ddirempl@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं। उपसंचालक रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर ने जिले के सभी पात्र युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button