छत्तीसगढ़

CG जॉब अलर्ट : इन पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम ने ओटी टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख, परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। ओटी टेक्नीशियन के कुल 15 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा 30 अगस्त की सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी।

जानिए पूरी डिटेल्स

ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रारंभिक तारीक 10 जून से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 3 जुलाई शाम 5 बजे तक दी गई है।

त्रुटि सुधार की तारीख 4 जुलाई से 6 जुलाई शााम 5 बजे तक।

परीक्षा की संभावित तिथि 30 जुलाई रविवार है।

परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक।

व्यापम वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तारीख 24 अगस्त सोमवार है। वहीं, इन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र रायुपर दिया गया है।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Back to top button