छत्तीसगढ़

CG Judge Transfer ब्रेकिंग : न्याय महकमे में फेरबदल, हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट के जारी आदेश के अनुसार, उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारियों के साथ सिविल जज जूनियर डिवीजन का भी तबादला किया गया है। यह आदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजनीश श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। अधिकारियों को नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ न्यायाधीश दीपक कुमार देशलहरे का रायपुर से जशपुर तबादला किया गया है। उन्हें जशपुर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं न्यायाधीश भानु प्रताप सिंह त्यागी, जो वर्तमान में टर्टल में प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं, उनका तबादला भिलाई-3, दुर्ग किया गया है। उन्हें वहां जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा हाईकोर्ट ने सिविल जज जूनियर डिवीजन ईशानी अवधिया का भी तबादला किया गया है। वर्तमान में दुर्ग के भिलाई-3 में द्वितीय सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर पदस्थ ईशानी अवधिया को अब भिलाई-3 में ही प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button