CG - करवा चौथ स्पेशल : जगदलपुर शहर में सुहिणी सोच ने मनाया करवाचौथ...

सुहिणी सोच ने मनाया करवाचौथ

जगदलपुर :- करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाएं  ईश्वर से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद पूरे दिन निर्जला रहकर शाम में शुभ मुहूर्त में विधि विधान पूजा करती हैं। साथ ही करवा चौथ की कथा सुनती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार कोई भी व्रत कथा के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसी मान्यता हैं कि निर्जला व्रत रखने से पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं शाम के वक्त कथा सुनने के पश्चात चांद को देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखती हैं और इसके बाद पति के हाथों से पानी पीती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

 

6sxrgo

पूज्य सिन्धी पंचायत की महिला विंग सुहिणी सोच की अध्यक्षा नीलम बसन्तवानी ने जानकारी दी करवाचौथ व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को माता करवा की कथा सुनना होता है इस कथा को सुनने के साथ ही सभी महिलाएं अपनी पूजन थाली को एक दूसरे के हाथों आगे बढ़ाते हुवे यह पूजन करती है हमारे सिन्धु भवन में हर वर्ष की तरह इस बार भी करवाचौथ मनाया गया समाज की सभी महिलाओं के साथ अन्य महिलाओं ने भी इस पूजन में शामिल हुवे, सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

सिन्धी समाज की पूजन व्यवस्था प्रभारी चंद्रा देवी नवतानी ने सभी महिलाओं को करवा माता रानी की कथा सुनाकर पूजन करवाया साथ ही सभी महिलाओं को आशीष देकर  समाज हित मे माता करवा से आशीर्वाद लिया।

करवा माता रानी की कथा :

ओम् जय करवा मैया, माता जय करवा मैया
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया
ओम् जय करवा मैया
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी
ओम् जय करवा मैया।

सुहिणी सोच की सचिव भारती लालवानी ने बताया सिन्धु भवन में करवाचौथ के कार्यक्रम को रोचक बनाने हेतु दमसास खेल का आयोजन भी किया गया इस खेल में महिलाओं ने सिन्धी समाज से जुड़े हुवे सवालों पर एक्ट कर पुरस्कार जीता। सिन्धी समाज से सभी महिला पदाधिकारियों सहित सुनीता दुल्हानी, अमृता मूलचंदानी, बबिता दुल्हानी, अन्नू मोटवानी, वर्षा राजपाल, हर्षा वासवानी, सानवी मेठानी, रिया वासवानी, कोमल नागदेव, सुमन दुल्हानी, जानवी वाधवानी, नीतू वाधवानी उपस्थित रहे।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...