छत्तीसगढ़

CG – गतौरा में क्षत्रिय राठौर समाज का महा आयोजन 4 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//क्षत्रिय राठौर समाज गतौरा के तत्वावधान में सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम विवरण…

दिनांक – 04 अक्टूबर 2026, दिन – रविवार
समय – सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक
स्थान – राठौर भवन, गतौरा

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिसमें डॉ. दीपक साहू (एम.बी.बी.एस., एम.डी. जनरल फिजिशियन, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर),डॉ. नीलिमा गंधर्व एवं डॉ. दीपक गुप्ता (बी.डी.एस. डेंटल सर्जन, SG Dental Clinic) अपनी सेवाएं देंगे। सभी मरीजों के लिए निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।

साथ ही “Save a life Give Blood” के संदेश के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन होगा।

मुख्य अतिथि नरेन्द्र राठौर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष)
विशिष्ट अतिथि नवनीत राठौर (राष्ट्रीय मंत्री) राजेन्द्र राठौर धनंजय राठौर

आयोजन समिति अध्यक्ष – सुरेश कुमार (गुड्डू) राठौर, उपाध्यक्ष ग्रामीण – कृष्ण कुमार राठौर, बिलासपुर अध्यक्ष – हरिशंकर राठौर, जिला संगठन सचिव – उमेश राठौर, महामंत्री – ललित राठौर लल्लू भैया सहित समस्त राठौर समाज गतौरा।

Related Articles

Back to top button