छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी की बेटी ने किया कमाल: सोनसरी की छात्रा हर्षिता श्रीवास का चित्रकला में जिला स्तर पर चयन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//विकासखंड मस्तूरी के संकुल केंद्र बोहारडीह अंतर्गत शासकीय द्रोणाचार्य संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनसरी के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 11वीं की होनहार छात्रा हर्षिता श्रीवास का “सेवा संकल्प अभियान” अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयन हुआ है।

विद्यालय परिवार ने हर्षिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे बहुत-बहुत बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता 3 अक्टूबर को अब हर्षिता की प्रतिभा का अगला इम्तिहान जिला स्तर पर होगा।

दिनांक – 03 अक्टूबर 2026
स्थान – शासकीय सेजेस बहुउद्देशीय स्कूल, गांधी चौक, बिलासपुर

विद्यालय के प्राचार्य कुंजल एवं समस्त गुरुजनों ने बताया कि हर्षिता शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी अव्वल रही है। इस चयन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे सोनसरी क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा – _”हमारे सभी गुरुजनों का हृदय से साधुवाद, जिनके मार्गदर्शन में छात्रा का चयन हुआ। हमारी होनहार बेटी हर्षिता जिले में भी अपना परचम लहराएगी।”

Related Articles

Back to top button