CG – क्षत्रिय राठौर समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा मनाया गया सावन उत्सव धूमधाम से अनीता दिनेश राठौर बनीं “सावन सुंदरी”पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//क्षत्रिय राठौर समाज महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर द्वारा *प्रकृति और संस्कृति का महोत्सव “सावन उत्सव” उल्लास और हर्ष के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य प्रवेश और महादेव के पूजन के साथ हुई। सावन के गीतों, हरियाली और पारंपरिक वेशभूषा ने पूरे माहौल को भक्तिमय और सांस्कृतिक बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम…
इस अवसर पर समूह एवं एकल नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर थिरकन दिखाई। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनीता दिनेश राठौर को “सावन सुंदरी” के खिताब से नवाजा गया…
सफल संचालन… मंच का सफल संचालन अलका राठौर एवं प्रतिमा राठौर* द्वारा किया गया।
इनका रहा विशेष सहयोग…
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू राठौर, अनीता परमेश्वर राठौर, गीता राठौर, सावित्री राठौर, रीना राठौर, संतोषी राठौर, अनीता राजेश राठौर, रोशनी राठौर, शांति राठौर, प्रतिभा राठौर, लीला राठौर, कल्पना राठौर, लक्ष्मी राठौर, पिंकी राठौर, रजनी राठौर, लता राठौर, चंद्र पुष्पा राठौर, ज्योति राठौर, रागिनी राठौर, रूपाली राठौर, अनुपमा राठौर, मधु राठौर सहित भारी संख्या में राठौर समाज की मातृशक्तियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
महिला प्रकोष्ठ ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन से समाज में एकता, संस्कार और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।




