छत्तीसगढ़

CG में ASI के बेटे की गुंडागर्दी: धमकी देकर बुजुर्ग की पोती से एक करोड़ से ज्यादा ऐंठे, मुख्य आरोपी और उसके साथी गिरफ्तार…

डेस्क : बिलासपुर में एक एएसआई के बेटे और उसके साथियों की गुंडागर्दी को सनसनखेज मामला सामने आया है। जिसमें आयुष यादव नाम के बदमाश ने एक बुजुर्ग की पोती से दोस्ती कर डरा-धमकाकर सवा करोड़ रुपए ऐंठ लिए। जिसमें करीब 14.50 लाख रुपए कैश और 450 ग्राम सोने के जेवर शामिल हैं। 
ASI का बेटा गैंग बनाकर कर रहा वारदातें

यह भी बताया जा रहा है कि आयुष यादव गैंग बनाकर वारदातें कर रहा है। उसके खिलाफ पुलिस में अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं। पुलिस पर आरोप है कि आरोपी का पिता पुलिस में ASI होने से कार्रवाई में हीला-हवाली हो रही है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। देर शाम पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर मुख्य आरोपी आयुष यादव और उसके तीन साथियों की गिरफ्तार की जानकारी दी है।

बुजुर्ग ने बताया कि मुख्य आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने पोती (बड़ी) को धमका कर एटीएम और फोन-पे के जरिए करीब 14 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए और घर में रखे लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात भी बच्ची को डराकर ले लिए हैं। बुजुर्ग ने  शिकायत में एक छह वर्षीय बच्ची (छोटी पोती) को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी
• आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
• आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
• प्रिंस साहू पिता नंदकिशोर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी दीनदयाल कॉलोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
• आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
इनमें आयुष यादव का पिता धर्मेद्र यादव सीपत में ASI है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button