CG – LOVE SEX और धोका : प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर बुझाई हवस की प्यास, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर लूटे लाखों रुपए, आरोपी गिरफ्तार…..

कवर्धा। कवर्धा जिले में ब्लैकमेलिंग और वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर चुपके से अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 2 लाख रुपये की मांग की। डर के कारण पीड़िता ने आरोपी को रकम दे दी, लेकिन पैसे मिलने के बाद भी आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं। वह लगातार पीड़िता को परेशान करता रहा।
मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, महिला थाना कवर्धा में धारा 64(2)(एम), 351(2), 351(3) बीएनएस के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी श्रवण यादव को गिरफ्तार किया। पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में आरोपी से परिचय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने विवाह का झांसा देकर पीड़िता के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता द्वारा अन्य व्यक्ति से विवाह कर लेने के बावजूद आरोपी मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर उसे परेशान करता रहा और संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा।
इसी बीच 28 जून को आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर डिलीट करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की। पीड़िता द्वारा रुपये देने के बाद भी आरोपी ने वीडियो डिलीट नहीं किया और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर थाने में शिकायत की गई।
आरोपी को भेजा गया जेल
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना कवर्धा में अपराध पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के बयान के आधार पर पीड़िता से संबंधित वीडियो वाले मोबाइल फोन को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर 19 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



