छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG BEMETARA :सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारी के संबंध में स्थिति स्पष्ट, स्वास्थ्य विभाग के समस्त बिलों की प्रक्रिया पूर्ण*

BEMETARA

संजू जैन:7000885784

बेमेतरा:सोशल मीडिया पर बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं कर्मचारियों के वेतन संबंधी बिलों को लेकर प्रसारित की जा रही जानकारी के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं वास्तविक स्थिति से परे है।शल मीडिया पर बेमेतरा जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं कर्मचारियों के वेतन संबंधी बिलों को लेकर प्रसारित की जा रही जानकारी के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी भ्रामक एवं वास्तविक स्थिति से परे है।

जिले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बिलों की आवश्यक प्रक्रिया लगातार की जा रही है। जिला कोषालय में प्रस्तुत स्वास्थ्य विभाग के समस्त बिल जिसमें वेतन संबंधी बिल भी शामिल हैं को आवश्यक प्रक्रिया के बाद treasury द्वारा clear किया गया गया है। वर्तमान में treasury में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई बिल लंबित नहीं है.

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डाटा एंट्री की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है। जिले में गर्भवती महिलाओं के एएनसी (ANC) चेकअप से संबंधित जानकारी की डाटा एंट्री एवं उसका सत्यापन आवश्यक है, ताकि गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की समय पर निगरानी करते हुए उन्हें आवश्यकता के अनुसार बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी प्रकार छोटे बच्चों के समयबद्ध टीकाकरण की जानकारी का रिकॉर्ड एवं डाटा एंट्री भी आवश्यक है, जिससे बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित वित्तीय एवं विभागीय प्रक्रियाओं को नियमानुसार समयबद्ध रूप से पूरा किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी निगरानी एवं हितग्राहियों को समय पर सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक डाटा संधारण एवं डाटा एंट्री पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय तथ्यात्मक एवं अधिकृत जानकारी पर विश्वास करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button