CG – मल्हार स्थित बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//शासकीय बद्री प्रसाद देवांगन मध्यनगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर. गुल्ला, एम. गुल्ला, संजीव पाण्डेय, शत्रुघन घृतलहरे, धनेश रजक एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त एनएसएस की सक्रिय सेविका तथा आकाशवाणी समाचार उद्घोषिका कु. श्रुति साहू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुल प्रसाद पाटले ने की।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कु. श्रुति साहू और केशर कैवर्त का सम्मान किया गया। अतिथियों ने एनएसएस के इतिहास, स्थापना, उद्देश्य और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें रामलाल कैवर्त, शुभम जोगी, भारत लाल, मुकेश कुमार, कमलेश कुम्हार, बैसाखू राम रजक, जितेंद्र थवाईत, मोनिक वर्मा, रमेश श्रीवास, निमेश नापित, कु. संतोषी कैवर्त, कु. जया वैष्णव, कु. हिमांशी साहू, कु. हिमांशी सोनी, कु. उपासना वैष्णव, गोमती भैना, कु. रोशनी, अंजोरी, संजू, शक्ति सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।
कार्यक्रम के समापन पर आभार प्रदर्शन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी करुणेश कुमार नापित ने किया।
यह पूरा कार्यक्रम डॉ. मनोज सिन्हा (कार्यक्रम समन्वयक), डॉ. कांति अंचल (पूर्व जिला संगठक) और शीतेश जैन (जिला संगठक) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




