CG – मल्हार परिक्षेत्र स्तरीय रजक समाज सामाजिक सम्मेलन जुनवानी में 17 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन पढ़े पूरी ख़बर
मल्हार//परिक्षेत्र स्तरीय रजक समाज सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन दिनांक 17.10.2026 दिन शनिवार को ग्राम जुनवानी में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रहलाद रजक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) होंगे। सम्मेलन में रजक समाज के सामाजिक विकास, एकता और संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
समाज के पदाधिकारियों नें बताया की उनके द्वारा अतिथियो के स्वागत के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैँ वही सोशल मिडिया में भी इसकी जानकारी शेयर किया गया हैँ ताकि सभी समाज के लोगो को इसकी जानकारी मिल सकें।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं रजक समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।
जुनवानी सरपंच संजय रजक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले रजक समाज की बैठक इस बार उनके गांव मल्हार के पास जुनवानी में रखी गई है, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रहलाद रजक जी, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) होंगे। सम्मेलन में सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन विस्तार और समाज के विकास को लेकर चर्चा की जाएगी।



