CG – ग्राम गिधपुरी में तीन दिवसीय संत समागम समारोह 21 से 23 अक्टूबर तक पढ़े पूरी ख़बर
पचपेड़ी//विकासखंड मस्तूरी के ग्राम गिधपुरी (पचपेड़ी) में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी त्रिदिवसीय संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
सदगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से विश्व वंदनीय संत सम्राट कबीर साहेब के सत्य संदेश के प्रचार एवं मानवीय एकता तथा आत्म कल्याण हेतु सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आचार्य गुरु गोसाई टकेश्वर दास गोसाई मस्तूरी वाले होंगे। इस अवसर पर पंथ श्री हुजूर अदित मुनिनाम साहेब एवं साध्वी जितेश्वरी सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा…
दिनांक 21.10.26 दिन बुधवार कार्तिक शुक्ल-11 – सुबह 10 बजे से दीप प्रज्ज्वलन एवं ग्रंथ प्रारंभ
दिनांक 22.10.26 दिन गुरुवार कार्तिक शुक्ल-12 – गुरु महिमा पाठ, सत्संग भजन (पधारे हुए संत महात्माओं द्वारा)
दिनांक 23.10.26 दिन शुक्रवार कार्तिक शुक्ल-13 – चौका आरती एवं ग्रंथ समापन टकेश्वर गोसाई साहेब मस्तूरी वाले के कर कमलों द्वारा
आयोजन समिति समस्त ग्रामवासी गिधपुरी (संत कबीर आश्रम गिधपुरी) ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।
वही इस पुरे मामले में गिधपुरी सरपंच बाला राम जांगड़े नें भी जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय हैँ की हमारे गाँव में कार्यक्रम होनें जा रहा हैँ इससे आपसी सहयोग औऱ परस्पर निर्भरता भी बढ़ती हैँ औऱ समाज में एकजुटता बढ़ता हैँ हम सब गाँव वाले मिल कर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करने का प्रयास करेंगे।




