छत्तीसगढ़

CG मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद : कल मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, विक्रय करते पाए गए तो होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी…..

रायपुर। रायपुर में कल मांस-मटन की दुकाने बंद रहेगी। इस बाबत आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में साफ कहा गया हैं कि 29 जून को कबीर जयंती के दिन रायपुर नगर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस मटन की दुकाने बंद रहेगी। इस दौरान अगर कोई भी व्यक्ति या दुकानदार दुकान खोलकर मांस मटन की ब्रिकी करते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तत्काल जब्ती भी की जाएगी।

जानिए निगम के आदेश में क्या लिखा है…

रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभी परिक्षेत्र में कबीर जयन्ती 29 जून (सोमवार) को मांस मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से कबीर जयन्ती को नगर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश दिया गया है।

कबीर जयन्ती 29 जून सोमवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे। साथ ही अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस-मटन विक्रय की दुकानों का निरीक्षण भी करेंगे।

आदेश जारी होने के बाद भी अगर कबीर जयंती पर मांस-मटन विक्रय करते पाए गए तो तत्काल जब्ती की कार्रवाई कर सम्बंधित व्यक्ति/संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button