Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…..

रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं की रोकथाम के लिए निरंतर निरीक्षण एवं सघन अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में औषधि बेस्टो कॉफ ड्राई कॉफ फार्मूला जिसमें बैच नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि वर्णित नहीं था का नमूना संकलन औषधि निरीक्षक गरियाबंद ने किया और जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा था, जिसे जांच के बाद अमानक घोषित किया गया था। इस मामले में नकली कफ सिरप बेचने पर मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

औषधि के लेबल में लिखित निर्माता फर्म से संपर्क किया गया, जिसमें ज्ञात हुआ कि यह औषधि लेबल वर्णित निर्माता फर्म के द्वारा विनिर्मित नहीं किया गया है। अतः यह औषधि नकली औषधि है। इसकी विवेचना करते हुए आज कुलेश्वर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स के संचालक सीताराम साहू को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के प्रावधानों के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button