छत्तीसगढ़

CG – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला : जनपद अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, मंत्री के पति का फटा कुर्ता, फिर हुआ ये…..

सूरजपुर। सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जनपद पंचायत ओडगी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव से पहले भारी बवाल हुआ। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिससे दोनों पक्षों में जमकर विवाद और हाथापाई हुई।

इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े का कुर्ता फट गया। बताया जा रहा है कि सीईओ केबिन में जाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद हाथापाई की घटना हुई। किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अभी बाकी है। कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button