छत्तीसगढ़

CG- नाबालिग युवती से गैंगरेप : लिफ्ट के बहाने नाबालिग को बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार युवकों ने छात्रा और उसकी सहेली को आर्केस्ट्रा वाली जगह तक छोड़ने का झांसा देकर लिफ्ट दिया। दोनों को बाइक और स्कूटी में बैठा कर ले गए। एक छात्रा को कार्यक्रम स्थल पहुंचाने के बाद दूसरे नाबालिग लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और चारों युवकों ने बारी-बारी रेप किया।

रेप के बाद चारो युवक फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म के चारो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घटना लुंड्रा थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

सोमवार की रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। दो नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थी। रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार लड़कों ने दोनों नाबालिग छात्राओं को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा दिया। दोनों नाबालिग झांसे में आ गई। एक छात्रा बाइक और दूसरी स्कूटी पर बैठ गई।

आरोपियों ने बाइक पर बैठी छात्रा को लुंड्रा पहुंचा दिया। स्कूटी पर बैठी छात्रा को आरोपी कार्यक्रम स्थल ले जाने के बजाय सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों ने नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मंगलवार को लुंड्रा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने अगासी से 3 आरोपियों को हिरासत में लिया। एक आरोपी फरार था, जिसे देर रात पकड़ लिया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनका मेडिकल कराया जा रहा है। लुंड्रा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button