छत्तीसगढ़

CG – मॉर्निंग वॉक बनी अंतिम यात्रा : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई दर्दनाक मौत…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से सड़क हादसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है, जो कि हंचलपुर गांव का रहने वाला था। आज सुबह खिलेंद्र मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में खिलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button