CG पति-पत्नी की हत्या : डबल मर्डर से फिर दहला इलाका, घर में घुसकर सिर कुचलकर मार डाला, खून से लथ पथ मिली लाश, मचा हड़कंप…..

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने दोनों के सिर पर वार कर घटना को अंजाम दिया। डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डॉग स्क्वायड और एफएसल की टीम पहुंची। घटना की जांच की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, घटना मालखरौदा क्षेत्र के संदुरस गांव की है। मृतक बुजुर्ग दंपति पुरूषोत्तम खूंटे 70 वर्ष अपनी पत्नी गोहारिन बाई 55 वर्ष के साथ घर में रहता था। सुबह से जब घर के अंदर से किसी तरह की कोई हलचल पड़ोसियों को सुनाई नहीं दी तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा। इस दौरान कमरे में दोनों बुजुर्ग दंपति का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मालखरौदा पुलिस को दी। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पति-पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।
जांच में पता चला है कि आरोपी ने दोनों की हत्या किसी वजनदार वस्तु से सिर कुचलकर की। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल हमलावर कौन थे? और क्यों बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई? इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।



