छत्तीसगढ़

CG मां-बेटी की हत्या : मासूम समेत महिला का शव मिला, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम छापरपानी में एक महिला और उसकी 10 माह की बच्ची का शव मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान बरत कुमारी नाग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति की मृत्यु के बाद वह मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी। वह अपनी 10 माह की बच्ची के साथ गांव के एक बोरघर (बोरवेल परिसर) में रह रही थी और भीख मांगकर अपना जीवनयापन करती थी।

प्रारंभिक आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला पर किसी भारी वस्तु, संभवतः ईंट, से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची भी मृत अवस्था में मिली। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण या उद्देश्य को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button