छत्तीसगढ़

CG – 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या : मां मजदूरी काने गई थी बाहर, घर पहुंची तो उड़ गए जोश, इस हाल में मिली…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है ताजा मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है, जहां एक 14 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है ।

मृतक की पहचान कक्षा 9वीं के छात्र तीरथ कुमार ध्रुव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीरथ के पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जब मां घर लौटी और दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा और अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

जांच में जुटी पुलिस

दरअसल, तीरथ का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल छात्र द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button