मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG Naxalites Encounter : एक करोड़ का इनामी सहित 20 नक्सली ढेर,सर्च ऑपरेशन जारी, गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जवानों को दी शाबासी…

On: January 21, 2025 3:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में फोर्स ने 20 नक्सलियों का एनकाउंटर कर दिया है। इनमें से 15 के शव और हथियार मिल चुके हैं। इनमें 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है।

मंगलवार की सुबह नक्सलियों को मारने की बड़ी खबर आई। मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है। जवानों की कामयाबी पर केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसें गिन रहा

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालू डिग्गी के जंगल में 1000 जवानों ने करीब 60 नक्सलियों को घेर रखा है। बैकअप पार्टी भेजी गई है और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। पहले फोर्स का 15-20 किमी का घेरा था, अब नक्सली 3 किमी में सिमट गए हैं। सभी 60 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। वहीं, एक जवान घायल हुआ हैं, जिसे एयरलिफ्ट करके रायपुर लाया गया। SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) जवान के पैर में गोली लगी है।

गरियाबंद SP निखिल राखेचा, ओडिशा के नुआपाड़ा SP राघवेंद्र गूंडाला, ओडिशा DIG नक्सल ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह और कोबरा कमांडेंट डीएस कथैत ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं

गरियाबंद में सुरक्षाबल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ मिली कामयाबी पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों की पीठ थपथपाई है। उन्होंने X पर लिखा कि नक्सलमुक्त भारत बनाने के उनके अभियान में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। देश में नक्सलवाद अपनी आखिरी सांसे गिन रहा है।

अमित शाह के इस ट्वीट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा कि गृह मंत्री जी! यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश-प्रदेश को मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निश्चित रूप से साकार होगा। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर 14 नक्सलियों का खत्मा, यह दर्शाता है कि नक्सलवाद की जड़ें अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी हैं। हमारा अटूट संकल्प है – नक्सल मुक्त भारत, और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्में का ऐलान किया है। इसके बाद प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुल्हाड़ी घाट रिजर्व फॉरेस्ट के घने जंगलों में बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। इस खबर के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन लांच किया। 24 घंटे तक जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी होती रही। इसमें 14 नक्सली ढेर हुए हैं। इसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े कैडर के नक्सली हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रेकिंग न्यूज़/कवर्धा अज्ञात युवक की मिली लाश।

CG Crime- अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान एमपी में बनी 147 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार…..

CG Crime News- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला: शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई…..

बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज….

छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ: 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’…

CG Road Accident: भयावह हादसा- ओरसा घाटी में घुमावदार रास्ते पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस,आधा दर्जनभर से अधिक मौत की आशंका, कई घायल…..