छत्तीसगढ़

CG News : मुंबई में देह व्यापार का नेटवर्क चला रही थी छत्तीसगढ़ की महिला, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे, साथी फरार…..

सरगुजा। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार के चंगुल से 35 वर्षीय टीवी अभिनेत्री को सुरक्षित बाहर निकाला है। एनजीओ की सूचना पर पुलिस ने मीरा-भायंदर रोड के एक होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर छापामार कार्रवाई की। मामले में तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है, उसका साथी फरार हो गया है। आरोप है कि यह गिरोह मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलता था।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली और फिलहाल मुंबई के जोगेश्वरी में रह रही आरोपी तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (मानव तस्करी) के साथ ही अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके पुरुष सहयोगी की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आठ अक्टूबर को मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में एक फर्जी ग्राहक भेजा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद वहां छापा मारकर तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) नामक महिला को पकड़ा गया।

आरोप है कि वह महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने के एवज में पैसे ले रही थी। उसने बताया कि हिंदी धारावाहिकों और वेब सीरीज में काम करने वाली एक अभिनेत्री को बचाया गया और उसकी सुरक्षा के लिए उसे मुंबई स्थित रेस्क्यू फाउंडेशन में रखा गया है। पुलिस ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

पुलिस के अनुसार, कुरैशी और उसका एक पुरुष सहयोगी मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं, विशेष रूप से टीवी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटो शूट में काम करने वाली महिलाओं को कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेलते थे।

पुलिस ने बताया कि हिंदी सीरियल और वेब सीरीज में काम करने वाले एक एक्टर को बचाया गया और मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन में सुरक्षा के तहत रखा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुरैशी और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की महिलाओं, खासकर टीवी सीरियल, वेब सीरीज और फोटोशूट में काम करने वाली महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया।

Related Articles

Back to top button