Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात! जानिए कहां से कहां तक होगा परिचालन…

रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी।

डेस्क : रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी।

बता दें कि हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है, अगर रेलवे से मंजूरी मिलती है तो यह ट्रेन 7 घंटे में करीब 410 किमी का सफर तय कर यात्रियों को रायपुर से जबलपुर पहुंचा देगी।
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय से इस रूट पर ट्रेन चलाने का शेड्यूल मांगा गया। आनन-फानन में पमरे मुख्यालय से भी जबलपुर से ट्रेन के चलने से लेकर आगे तक का सफर तय करने का शेड्यूल बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। अभी इस रूट पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन न होने से लोगों को अमरकंटक एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ रहा है जो कटनी होते हुए जाती है। वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से रायपुर-जबलपुर के अलावा डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।

सोमवार से शुक्रवार इस रूट पर चलेगी ट्रेन

सूत्रों के मुताबिक रायपुर से जबलपुर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी। यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहाँ से कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button