छत्तीसगढ़

CG News : बच्चों ने खेल-खेल में खा लिया ये खतरनाक चीज, 20 से ज्यादा की हालत हुई खराब, अस्पताल में कराया गया भर्ती, मचा हड़कंप…..

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बोरझरा गांव में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए। इस घटना के बाद 24 से ज्यादा बच्चों ने उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास उगे रतनजोत के पेड़ के बीजों को खा लिया। बच्चों को इस बीज के हानिकारक प्रभाव का अंदाजा नहीं था। कुछ ही समय बाद, कई बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी बच्चों के माता-पिता को दी।

घटना के तुरंत बाद बोरझरा गांव के लोगों ने जिला अस्पताल को सूचित किया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर, उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को जल और पाचन संबंधी दिक्कतें हुई हैं, लेकिन सात बच्चों की हालत गंभीर मानी जा रही है और उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार रतनजोत के बीज में विषैली तत्व होते हैं, जो शरीर में जाने पर उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इस वजह से बच्चों के लिए यह घटना गंभीर हो सकती थी। उन्होंने माता-पिता और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बच्चे खेलते समय जंगली पौधों या अज्ञात बीजों से दूर रहें।

Related Articles

Back to top button