Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में यहां फिर एक ही ट्रैक पर आयी तीन ट्रेनें, कई यात्री ट्रेन से उतरकर भागे, मची अफरा-तफरी….रेलवे प्रशासन ने बयान जारी कर कहा…..

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आ गई। बताया जा रहा है कि दो मालगाड़ियों के बीच एक पैसेंजर ट्रेन फंस गई। अचानक ट्रेनें आमने–सामने दिखाई देने पर यात्रियों में घबराहट मच गई और कई यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे।

सूत्रों के मुताबिक, अचानक एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ियां और उनके बीच एक पैसेंजर ट्रेन आ गई। स्थिति संदिग्ध दिखाई देने पर यात्रियों ने खिड़की से बाहर देखा तो पाया कि तीनों ट्रेनें एक ही लाइन पर हैं। देखकर लोग घबराकर ट्रेन से नीचे उतरने लगे। रेलवे कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली और कुछ देर बाद सिस्टम को रीसेट कर ट्रेनों को सुरक्षित रूप से अलग-अलग ट्रैक पर भेजा गया। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

रेलवे प्रशासन ने जारी किया बयान

मामले में रेलवे प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा कि “यह ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली का सामान्य परिचालन है। इस प्रणाली में प्रत्येक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाते हैं, और हर सिग्नल के बाद दूसरी ट्रेन चलाई जा सकती है। मालगाड़ी और यात्री गाड़ियों के लिए अलग-अलग ट्रैक नहीं होते। दोनों एक ही ट्रैक पर सुरक्षित दूरी और सिग्नलिंग व्यवस्था के तहत संचालित की जाती हैं।”

रेलवे ने आगे स्पष्ट किया कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली वर्ष 2023 से इस रेलखंड में लागू है, और यह अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित पूर्णत: सुरक्षित तकनीक है।रेलवे ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा:

“ऐसे भ्रामक समाचारों पर ध्यान न दें और अफवाहें न फैलाएं। यह किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही का मामला नहीं है।”

Related Articles

Back to top button