Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

खेत के मेड में मिला वृद्ध ग्रामीण का शव जांच में जुटी पुलिस


((नयाभारत सितेश सिरदार लखनपुर)):–
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजा खेत मेड में एक ग्रामीण के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इधर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तहकीकात करने जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 6नवम्बर दिन गुरुवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे मक़तूल जयनंद मझवार पिता भोडु मझवार उम्र 52 वर्ष साकिन ग्राम माजा जो शराब पीने का आदी था। 5 नवंबर की शाम घर से निकल कर शराब पीने गांव तरफ गया हुआ था। देर रात तक घर वापस नहीं आया और सुबह होने पर गांव के शनिराम मझवार ने जयनंदन के मृत पड़े होने की जानकारी परिजनों और ग्राम सरपंच को दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया में अत्यधिक शराब सेवन और ठंड से मौत होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Back to top button