छत्तीसगढ़

CG – अब जेल में कैदी सीखेंगे रोजगार का हुनर, ओपन जेल में खुलेगा ITI, कैदियों को मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, जेल विभाग ने किया MoU

रायपुर। जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय और जन शिक्षण संस्थान, रायपुर के बीच 17 अगस्त 2026 को कौशल विकास प्रशिक्षण को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) निष्पादित हुआ। इस MoU के तहत ओपन जेल बेमेतरा सहित अन्य जेलों में निरुद्ध बंदियों को जन शिक्षण संस्थान द्वारा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद कैदियों का असेसमेंट किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डीजी जेल हिमांशु गुप्ता, एआईजी जेल अमित शांडिल्य और जन शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर अतुल सिंह उपस्थित रहे।

ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि ओपन जेल बेमेतरा में ITI खोला जाएगा। प्रथम चरण में फैब्रिकेशन ट्रेड खोला जाएगा। फैब्रिकेशन ट्रेड में वेल्डिंग, मेटल कटिंग, शेपिंग इत्यादि सम्मिलित हैं। इसके बाद अन्य ट्रेड (व्यवसाय) भी खोले जाएंगे। इस पहल से बंदियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अभी किसी भी जेल में ITI संचालित नहीं है।

Related Articles

Back to top button