बेमेतरा जिला

CG:राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेमेतरा पुलिस ने जिले के 16 स्थलों पर कराया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण…टाउन हॉल कंतेली सहित थाना-चौकियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस अधिकारियों, जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा भव्य आयोजन

बेमेतरा...एकता परेड की मुख्य थीम रही “नक्सल मुक्त भारत”, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बेमेतरा पुलिस ने जिले के 16 स्थलों पर कराया ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।*

टाउन हॉल कंतेली सहित थाना-चौकियों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस अधिकारियों, जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा भव्य आयोजन।

एकता परेड की मुख्य थीम रही “नक्सल मुक्त भारत”, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प

(संजू जैन जिला संवाददाता :7000885784)

बेमेतरा:अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य एवं गरिमामयी ‘एकता परेड-2026’ का सजीव प्रसारण सायं 05:30 बजे से दूरदर्शन के डीडी नेशनल, डीडी न्यूज़ सहित प्रमुख समाचार चैनलों के माध्यम से किया गया।

एकता परेड-2026 में देश के* विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट, साहसिक प्रदर्शन एवं विशेष कौशल का प्रदर्शन किया गया। वहीं विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार किया। इस भव्य आयोजन में जवानों के शौर्य, साहस, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा एवं डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय गौरव के इस आयोजन से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के कुल 16 प्रमुख स्थलों पर लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई। इसके तहत टाउन हॉल कंतेली बेमेतरा, पुलिस कार्यालय, समस्त थाना-चौकी परिसरों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा।

*इस अवसर पर* पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रमलता पद्माकर, एसडीएम बेमेतरा श्रीमती दिव्या पोटाई, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक सोनल ग्वाला, निरीक्षक कपिल देव पांडेय, सूबेदार चुमन राम उर्वशा, प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे सहित शहर मंडल अध्यक्ष युगल किशोर देवांगन, विकास तंबोली, नगर पालिका पार्षद लक्की साहू, नीतु कोठारी, निखिल साहू, राजू देवांगन, लालू साहू सहित जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ, जिला प्रशासन अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, युवा, समाजसेवी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

*इस वर्ष एकता दिवस परेड* की मुख्य थीम ‘नक्सल मुक्त भारत’ रखी गई। इसके माध्यम से नक्सलवाद के उन्मूलन, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण तथा देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

*इस अवसर पर* उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने तथा नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

*इस आयोजन के माध्यम से* पुलिस बल में अनुशासन, आपसी समन्वय, एकजुटता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया गया।

बेमेतरा पुलिस राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं नक्सल मुक्त भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।*

Related Articles

Back to top button