राशिफल

आज का राशिफल: रविवार को इनको हो सकता है धन लाभ, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. नए काम के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर बाद मन खोया-खोया रहेगा. इससे किसी काम में मन नहीं लगेगा. इस समय आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. हो सके तो कुछ देर के लिए आराम करें. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे.

वृषभ- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है. आज मित्रों तथा स्नेहीजनों संग मुलाकात से मन खुश रहेगा. आप आज निवेश की योजना बनाने में लगे रहेंगे. दोपहर बाद वाणी पर नियंत्रण जरूरी है. भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. शाम को दोस्तों संग कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं. हालांकि इस दौरान आप खाने-पीने में लापरवाही न बरतें, वरना तबियत खराब हो सकती है.

मिथुन- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. थोड़ा विलंब के बाद काम पूरा कर सकेंगे. आर्थिक आयोजन सफल होंगे. कहीं निवेश की योजना बन सकती है. स्वादिष्ट भोजन प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है. स्नेहीजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी. व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा. आय में वृद्धि होगी. जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. बाहर जाकर खाना-पीना टालें.

कर्क- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज आपका दिन आनंदित रहेगा. तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. परिजन, स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी. उनकी ओर से उपहार मिलेंगे. प्रवास एवं खान-पान का सुंदर आयोजन करेंगे. शुभ समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. वैवाहिक सुख और संतोष की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में प्रिय पात्र के साथ समय व्यतीत करके मन को खुशी मिलेगी.

सिंह- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, ऐसे में आप कोई अनैतिक काम ना करें. किसी नए व्यक्ति से बातचीत करते समय ध्यान रखें. वाणी में सावधानी बरतें. विदेश से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है. कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें. प्रेम जीवन में अपने प्रिय की बातों को भी विशेष महत्व दें.

कन्या- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा. विविध क्षेत्रों से यश, कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा. धन प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है. मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं. प्रियजनों से मुलाकात आनंददायी रहेगी. व्यापार में आय वृद्धि होने की संभावना है. संतान से शुभ समाचार मिलेंगे. दांपत्यजीवन में सुख एवं संतोष की अनुभूति करेंगे. ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. फिर भी लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है.

तुला- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज सुबह आपका मन किसी बात को लेकर चिंता में रहेगा. शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य बना रहेगा. नौकरी में अधिकारी आपसे अप्रसन्न रहेंगे. संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा. उच्चाधिकारी की कृपादृष्टि आपको लाभ देगी. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे. आरोग्य अच्छा रहेगा. शाम परिजनों के साथ गुजरेगी.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज आप काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे. उत्साह की कमी रहेगी. इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा. किसी काम के पूरा न होने से परेशानी हो सकती है. उच्चाधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा. संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा. विवाद से बचने के लिए मौन का सहारा लें.

धनु- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आप कोई भी नया काम शुरू न करें. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. ऑपरेशन जैसे बड़े मामलों को आज टाल दें. आज आप काफी चिंतित रहेंगे. अचानक पुरानी बीमारी आपको फिर परेशान करेगी. खर्च में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है.

मकर- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. सगे-संबंधियों से दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा. दोस्तों संग घूमने-फिरने का आनंद लेंगे. सुखी दांपत्यजीवन गुजार सकेंगे. आपके व्यापार में वृद्धि हो सकेगी. आर्थिक लाभ तथा मान-सम्मान मिलेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रियजनों के साथ मिलकर किसी प्रवास का आनंद उठाएंगे. हालांकि आपको काम की चिंता रहेगी.

कुंभ- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. काम में सफलता के लिए आज का दिन उत्तम है. किए गए काम से यश और कीर्ति मिलेगी. परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा. तन-मन से आप ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. नौकरी और व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे. खर्च बढ़ेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा. स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा. आप मेडिटेशन और एक्सरसाइज पर ध्यान लगाएंगे.

मीन- चंद्रमा आज 01 नवंबर, 2026 रविवार के दिन कर्क राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज का दिन अच्छी तरह से गुजरेगा. कला के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी. मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोस्तों या रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. दोपहर बाद आर्थिक लाभ की संभावना है. स्वभाव में क्रोध अधिक रह सकता है. मन तथा वाणी पर संयम बरतना आवश्यक है. विरोधियों पर जीत हासिल होगी. अधूरे काम पूरे होंगे.

Related Articles

Back to top button