
Chhattisgarh धमतरी। पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को धमतरी जिले के प्रसिद्ध कोटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, पूर्व मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया, धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर, भानुप्रतापुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, कसडोल विधायक श्री संदीप साहू, भाटापारा विधायक श्री इंद्र साव, सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम, कांकेर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री बिरेश ठाकुर, दुर्ग ग्रामीण की पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सिहावा की पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रावण सोमवार के चलते कोटेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार एवं प्रदेश की सुख-शांति की प्रार्थना की।
