CG – पहाड़ा सुनाओ, गुल्लक पाओ: उदयबंद के शिक्षक शंकर कैवर्त की अनोखी पहल से बच्चों में दिखा उत्साह पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//शासकीय प्राथमिक शाला उदयबंद, संकुल कुकुर्दी कला में आज दिनांक 22/09/2026 को शिक्षक शंकर कैवर्त द्वारा बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के लिए एक अभिनव पहल की गई।
विद्यालय में पहाड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें…
कक्षा 5वीं में 20 से 38 तक,
कक्षा 4थी में 15 से 32 तक,
कक्षा 3री में 12 से 21 तक,
कक्षा 2री में 10 से 15 तक और
कक्षा 1ली में 5 तक पहाड़ा सुनाने वाले मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप विभिन्न आकृति वाले आकर्षक गुल्लक (ठेकली) प्रदान किए गए।
गुल्लक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है, बच्चे अपने हाथों में रंग-बिरंगे गुल्लक लिए अपने शिक्षक शंकर कैवर्त के साथ खुशी-खुशी फोटो खिंचवाते नजर आए।
शिक्षक शंकर कैवर्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना और साथ ही उनमें बचत की आदत विकसित करना है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है।




