छत्तीसगढ़
CG – 11वीं के छात्र की दर्दनाक मौत, ऐसे हुआ हादसे का शिकार, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल……

बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार 11वीं के छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरा और अनियंत्रित कार इसके बाद पास खड़ी एक मिनी बस से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद यह खुलासा हुआ है कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



