छत्तीसगढ़

CG – 3 बच्चों की दर्दनाक मौत : आंधी-तूफान बना काल, पेड़ की डंगाल गिरने से 3 बच्चों की मौत, बारिश से बचने के लिए खड़े थे नीचे…..

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां पाली क्षेत्र में पेड़ के नीचे खड़े तीन बच्चों पर अचानक पेड़ की भारी डंगाल टूटकर गिर गया, जिससे तीनों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ गांव के आश्रित मोहल्ले में रहने वाले कमलेश कुमार, इंदिस तिर्की और शिव टेकाम नामक नाबालिग बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और तेज हवाओं से बचने के लिए तीनों बच्चे पास में स्थित एक बड़े पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण पेड़ की एक बड़ी डंगाल अचानक टूटकर बच्चों के ऊपर आ गिरी। डंगाल के नीचे दबने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए। रास्ते में ही एक बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य मासूम बच्चों की भी मौत हो गई।

एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button