छत्तीसगढ़

CG – मोहब्बत का दर्दनाक अंत : प्रेमी- प्रेमिका ने उठाया खौफनाक, एक पेड़ पर लटके मिले प्रेमी -प्रेमिका के शव, इलाके में फैली सनसनी…..

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक युवक और युवती के शव गांव के बाहर एक पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया

जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शवों पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु की। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हो सकते हैं और किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत कारण से यह कदम उठाया गया हो।
पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button