CG – पचपेड़ी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, साथी गंभीर, चालक फरार पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//नहीं थम रहा क्षेत्र में दुर्घटनाओं का दौर एक बार फिर पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
क्या हुआ था हादसा…
जानकारी के अनुसार लोहर्सी निवासी बरन भानु, 50 वर्ष पिता स्वर्गीय रोहित भानु अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी क्रमांक `CG 22 AE 0512` से मल्हार जा रहे थे।
इसी दौरान पचपेड़ी क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
एक की मौत, दूसरा घायल…
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार बरन भानु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी बंशी श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी…
हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
परिजनों में शोक…
बरन भानु के अचानक निधन से लोहर्सी गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।




