छत्तीसगढ़

CG – पाली नगर का एकमात्र आईएसओ सर्टिफाइड इंडियन पब्लिक स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्किल डेवलपमेंट पर जोर..निशुल्क पुस्तकें स्मार्ट क्लास योग और लीडरशिप ट्रेनिंग भी उपलब्ध पढ़े पूरी ख़बर

0 वर्ष 2010 से संचालित स्कूल में प्ले ग्रुप से 10वीं तक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई.

कोरबा//नगर में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल अपनी उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली को लेकर पाली क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। वर्ष 2010 से संचालित यह विद्यालय पाली क्षेत्र का एकमात्र आईएसओ प्रमाणित अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ- साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पहचाना जाता है।

सीजीबीएसई से सम्बद्ध यह स्कूल प्ले ग्रुप से 10वीं तक की बेहतर शिक्षा प्रदान करता है। स्कूल की विशेषताएं इसे क्षेत्र के अन्य निजी स्कूलों से अलग बनाती है। तकनीकी स्मार्ट क्लास के साथ पढ़ाई व अनुशासित वातावरण में अनुभवी शिक्षक और सह- शैक्षणिक गतिविधियां में प्रतिभा निखार इस स्कूल के प्रति अभिभावकों का भरोसा बढ़ाता है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों के लिए सुरक्षित बस सुविधा माता- पिता को आश्वासित रखता है। इंडियन पब्लिक स्कूल ने समय के साथ अब शिक्षा के दायरे को और बढाया है और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए स्किल डेवलपमेंट क्लास शुरू की है, इसमें कम्प्यूटर एजुकेशन, स्पोकेन इंग्लिश, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, लीडरशिप ट्रेनिंग, आर्ट व क्राफ्ट, म्यूजिक व डांस और योगा व फिटनेस शामिल है।

स्कूल के डायरेक्टर राकेश मिश्रा का मानना है कि सिर्फ किताबी ज्ञान से नही, बल्कि कौशल से ही बच्चें 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। वर्तमान सत्र के लिए स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है तथा इस सत्र में यहां अध्यनरत बच्चों को निशुल्क पुस्तकें मिलने से पालकों को बड़ी राहत मिली है। इंडियन पब्लिक स्कूल का विशाल भवन और रंग- बिरंगा वेलकम गेट यहां नवप्रवेशी बच्चों को खूब आकर्षित करता है। “Come to Learn, Go to Sknve” का संदेश देने वाला यह स्कूल सच मे बच्चों को सीखने और चमकने का मंच दे रहा है और ज्ञान ही शक्ति है, इसी मूलमंत्र के साथ नगर में संचालित इंडियन पब्लिक स्कूल एवं ग्राम पोड़ी, बाँधाखार, चैतमा व जटगा में संचालित इस स्कूल की शाखाएं क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button