छत्तीसगढ़
CG – Panchayat Election 2025 : पंचायत चुनाव में भाजपा का खुला खाता, 5 पंचायतों में बने निर्विरोध सरपंच, पार्टी में जश्न का माहौल……
![](https://nayabharat.live/wp-content/uploads/2025/02/BJP-Jhanda-1-3.jpg)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान से पहले ही भाजपा का खाता खुल गया है। दंतेवाड़ा जिले के 5 पंचायतों में निर्विरोध सरपंच बने हैं। ये सभी भाजपा समर्थित हैं। विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी निर्विरोध बने सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम पंचायत नेलगोड़ा से सुखराम लेकामी, बुदपदर से घासीराम कश्यप,चेरपाल से मुनी बाई कश्यप, कारली 2 से रीना कश्यप और हारला से शक्ति बेरला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए हैं।