मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार : पटवारी के साथ मिलकर कंप्यूटर ऑपरेटर ने खेला ऐसा खेल, अब खाएंगे जेल की हवा, जाने क्या है पूरा मामला…..

On: December 14, 2025 4:36 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में भुईयां पोर्टल में छेड़छाड़ कर अपने परिवार के नाम को भुईयां पोर्टल में फर्जी तरीके से चढ़ाने वाले पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी पटवारी का नाम अजेंद्र टोप्पो और कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता हैं।

दरअसल, कुल रकबा 29.008 हेक्टेयर की शासकीय भूमि एवं निजी भूमि को पटवारी अजेंद्र टोप्पो व कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा छलपूर्वक षडयंत्र कूटरचित करते हुये भुईयां पोर्टल के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ की थी। दोनों पटवारियों ने मिलकर धान बिक्री हेतु अपने परिवार के सदस्यों का नाम हल्का पटवारी के आईडी से फर्जी तरीके से दर्ज करा कर लाख कमाये थे।

इसकी शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिये गये थे। जांच में दोनों के द्वारा फर्जीवाड़े की बात सामने आई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया। पुलिस ने मामले में चैकी डवरा में अपराध क्रमांक दर्ज किया। साथ ही जांच करते हुये शिकायत के कुछ घंटों के दौरान ही पटवारी अजेंद्र टोप्पो व कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. वीरेंद्र गुप्ता पिता विजय गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन कोटडीह हा.मु. को दौरा चौकी डवरा थाना पस्ता

2. अजेंद्र टोप्पो पिता जग साय टोप्पो उम्र 46 वर्ष साकिन जमुनिया थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG- माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर जाना ज़मीनी अनुभव….