मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फोन पर ग्राहकों से डील कर होती थी लड़कियों की सप्लाई, ऐसे हुआ देह व्यापार का खुलासा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार….

On: December 14, 2025 3:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

अंबिकापुर। पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के द्वारा फोन पर ग्राहकों से डील होती थी, फिर लड़कियों की सप्लाई होती थी। पुलिस ने पूर्व में ही मामले में महिला आरोपी की गिरफ्तारी की थी। अब पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

घटना थाना अम्बिकापुर क्षेत्र की है। मुखबिर से सूचना मिला थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक घर में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है, जिसमें युवक व युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है। इस सूचना के आधार पर जांच के बाद महिला थाना अम्बिकापुर में अपराध क्रमांक 17/2025, धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान से महिला आरोपी की गिरफ़्तारी की गई थी। महिला के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते दिनांक 10/11/25 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इसी मामले में आगे की कार्रवाई करते पुलिस टीम को सूचना मिली की पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी अपराध में सहयोगी है। महिला जो ग्राहक ढूँढती है व उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने-ले जाने का काम करता था।

सूचना ने आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी सुनील कुमार, पिता कमला साव 40 वर्ष निवासी मयापुर, जिला सरगुजा और हेमंत दास पिता स्व. राजेश दास 33 वर्ष निवासी तेलसखरिया थाना दरिमा के साथ एक अन्य महिला को अंबिकापुर स्थित एक मकान से हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुनील कुमार, पिता कमला साव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मयापुर, जिला सरगुजा

2. हेमंत दास, पिता स्व. राजेश दास, उम्र 33 वर्ष, निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा

2. एक अन्य महिला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG- माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….

CG Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने….

राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

CG Accident- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, कांच तोड़कर निकाले गए चार युवक….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के घर पहुँचकर जाना ज़मीनी अनुभव….