CG पटवारी सस्पेंड : SDM ने की बड़ी कार्रवाई,पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित,इस लापरवाही पर गिरी गाज…

बलरामपुर: नीट परीक्षा में फर्जीवाड़े के कारण शुरू हुए छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया में पोस्ट करना एक पटवारी को भारी पड़ गया. बलरामपुर SDM ने पटवारी पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है.

केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे पर पटवारी ने किया पोस्ट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संबंध में सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करने वाले पटवारी का नाम संप्रीत एक्का है, जो बलरामपुर जिले के डौरा कोचली तहसील में पदस्थ था.
एसडीएम ने पटवारी को किया निलंबित
बलरामपुर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि डौरा कोचली तहसील में पदस्थ हल्का पटवारी संप्रीत एक्का ने 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के संबंध में सोशल मीडिया में पोस्ट किया था. वायरल होने के बाद इस मामले की शिकायत मिली. जिस पर पटवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. लेकिन नोटिस का जवाब नहीं देने पर उन पर कार्रवाई की गई है.
बलरामपुर तहसील कार्यालय में अटैच
एसडीएम ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी पटवारी ने उसका जवाब नहीं दिया. उचित जवाब नहीं देने पर सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत पाये जाने पर पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के दौरान पटवारी को बलरामपुर तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है.



